फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ ने हमला करके किसान को मार डाला, पशुओं के लिए घास लेने खेत गया था; ग्रामीणों में दहशत

Fri, 29 Aug 2025 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बाघ ने हमला करके किसान को मार डाला। वह पशुओं के लिए घास लेने खेत गया था। इसी समय बाघ ने हमला कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को पशुओं के लिए घास लेने खेत गए किसान को बाघ ने हमला करके मार डाला। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना महोली क्षेत्र के बसारा गांव की है। गांव निवासी किसान राकेश कुमार (50) घास काटने खेत गए थे। काफी देर तक वह घर नहीं लौटे। घरवालों ने ढूंढना शुरू किया तो गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 
 
ग्रामीणों ने बताया कि यूकेलिप्टस की बाग में झाड़ियों में बाघ घुसा था। राकेश पहुंचे तो झाड़ियों से निकलकर बाघ ने उन पर हमला कर दिया। करीब 20 मीटर तक खेत के बीच खींच ले गया। ग्रामीणों ने यह दावा किया कि उन्होंने बाघ को देखकर शोर मचाया। इसके बाद बाघ वहां से भाग निकला। लेकिन, तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी। 

वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। वन विभाग की टीम बाघ की आशंका को नकार रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उधर, ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करके हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें