फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच हजार मीटर दौड़ में फरहान व रुचि प्रथम

Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आरएमपी महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर अनुज कुमार, द्वितीय स्थान पर निशांत, तृतीय स्थान अंकित कुमार ने प्राप्त किया। पुरुष 100 मीटर दौड़ में इमरान प्रथम, संचित द्वितीय व सोमेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला वर्ग में रुचि श्रीवास्तव ने पहला स्थान पाया। शबनम शुक्ला द्वितीय व तृतीय स्थान लक्ष्मी यादव को मिला।
200 मीटर रेस पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान इमरान, द्वितीय स्थान संचित व तृतीय स्थान सोमेंद्र को मिला। 200 मीटर रेस महिला वर्ग में रुचि श्रीवास्तव को पहला, शबनम को दूसरा व लक्ष्मी यादव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

800 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर फरहान रजा, द्वितीय स्थान पर संचित वर्मा, तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान रुचि श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान दिव्यांशी व तृतीय स्थान चित्रा को मिला।
5000 मीटर रेस पुरुष वर्ग में फरहान रजा को पहला, संदीप मिश्रा को दूसरा व विकास पाल को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में प्रथम स्थान रुचि श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान शिवानी को मिला। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि खेलों के माध्यम से ही युवाओं की सोच का व्यापक रूप से विस्तार होता है। खेलों के माध्यम से ही समाज में व्याप्त किसी भी प्रकार के भेदभाव को मिटाया जा सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय निरंतर क्रीड़ा सुविधाओं की ओर अग्रसर हो रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप महाविद्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चयन हो रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय कुमार बंसल ने भी विजयी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर खेल संयोजक डॉ. सुनील कुमार, चीफ प्राक्टर डॉ. जयवीर सिंह, प्रो. उषा मिश्रा, डॉ. यामिनी शुक्ला, प्रो. पवन कुमार यादव, डॉ. रीतू शाही, डॉ. देवव्रत सिंह, डॉ. अजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें