फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों शव रखकर प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया। रामपुरकलां के बकराभारी गांव निवासी विवाहिता की हत्या के बाद शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने सरैंया चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम सुधीर कुमार व सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास शुरू। चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद रात नौ बजे आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी, जमीन का पट्टा देने के लिखित आश्वासन के बाद शव लेकर गांव चले गए। सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को महिला गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर बकरी चरा रही थी। इसी बीच रामपुरकलां थाने का हिस्ट्रीशीटर रंगीलाल वहां पहुंचा और महिला से विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद के बाद रंगीलाल ने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी। मृतका के पति ने आशंका जताई थी कि रंगीलाल ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से ही ग्रामीण और परिजन सरैंया चौराहे पर जुटने लगे थे। करीब एक घंटे बाद जब महिला का शव गांव पहुंचा तो उसे भी चौराहे पर रख दिया गया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ एनकाउंटर व बुल्डोजर से घर ध्वस्त करने की भी मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के सिर पर गहरे चोट के चार निशान मिले हैं। इन्हीं चोटों के कारण महिला की मौत हुई है। रात करीब नौ बजे मृतका के परिवार को भूमि दिलाने व आरोपी की जल्द गिरफ्तारी जैसी अन्य मांगों को पूरा किए जाने के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें