फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार

Sat, 17 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। लुधौरा गांव निवासी मनोज कुमार (35) की हत्या के बाद शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े है। देर रात तक अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे, इसके बावजूद वह परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मना नहीं सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम मनोज बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। गांव के बाहर मोड़ पर गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोक कर लाठियों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाने के दौरान मनोज की मौत हो गई दी थी। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी की तहरीर पर शुभम सिंह, धीरेंद्र, नरेंद्र, कल्पना और सुनीत के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें