फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी संस्था चला रही थी सौहार्द्र बालगृह

Wed, 23 Sep 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल गृहों के निरीक्षण के लिए बुधवार को जिले में आए महिला व बाल विकास कल्याण के निदेशक यहां का हाल देख दंग रह गए। यहां एक ऐसा बालगृह केंद्र मिला, जिसे एक फर्जी संस्था चला रही थी।
विज्ञापन


बंद मिले केंद्र की जांच में सौहार्द्र होम संस्था के फर्जी होने का खुलासा हुआ। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच के बाद संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराने को कहा है।

सीतापुर जनपद में पांच बाल गृह हैं। इन केंद्रों की जांच के लिए महिला एवं बाल विकास कल्याण के निदेशक राम केवल बुधवार को सीतापुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सीतापुर शहर के दो केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शहर के गौशाला के समीप बालगृह बालक-बालिका केंद्र का मुआयना किया। खामियां मिलने पर उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद वह सौहार्द्र होम बालगृह पहुंचे, पर केंद्र बंद था। बच्चे भी नदारद मिले।

निदेशक राम केवल ने बताया कि केंद्र बंद मिलने पर उन्हें शंका हुई। जांच की गई तो पता चला कि सौहार्द्र होम संस्था फर्जी है। फर्जी संस्था के जरिए केंद्र संचालित किया जा रहा था।

इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सर्वेश कुमार, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मुकुल माइती, प्रोबेशन अधिकारी एसजे फारूकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें