फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शाॅर्ट सर्किट से कारखाने में लगी आग

Sat, 02 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कारखाने से उठतीं लपटें।
विज्ञापन
महमूदाबाद। रामपुर मथुरा क्षेत्र के मीरानगर स्थित एक कारखाने में बृहस्पतिवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे कारखाने को चपेट में ले लिया। आग की वजह से परिसर में रखा कच्चा माल व कई मशीनें जल गईं। दमकल की पांच गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह लपटों पर काबू पाया। करीब डेढ़ करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मीरानगर में सोहनलाल की मोहन इंटरप्राइजेज के नाम से कारखाना है। यहां लैय्या और चने से बने खाद्य पदार्थ तैयार होते थे। बृहस्पतिवार देर रात काम खत्म कर सभी मजदूर घर चले गए। सिर्फ चौकीदार रामकुमार ही बचे थे। वह कारखाने के बाहर सोते हैं।

देर रात करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट के कारण कारखाने में आग लग गई। कुछ ही समय में लपटों ने पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। चौकीदार ने मालिक सोहनलाल को फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सोहनलाल ने महमूदाबाद कोतवाली और फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिधौली, बिसवां और महमूदाबाद से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए करीब छह घंटे तक मशक्कत की। शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आग काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। सोहनलाल ने बताया कि कारखाने में रखा तैयार और कच्चा माल पूरी तरह जल गया है। आग में मशीनें भी पूरी तरह जल गईं। हादसे में उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें