फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सपा के प्रदर्शन में हावी गुटबाजी, सांसद व पूर्व विधायक अलग-अलग धरने पर बैठे

Sat, 30 Aug 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा नेता।
विज्ञापन
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में शनिवार को सपा कार्यकर्ता में दो गुटों में बंटे दिखे। एक खेमा पूर्व विधायक अनूप गुप्ता का था। वह सभी धरना स्थल पर सुबह से ही मौजूद थे। इस दौरान पूर्व विधायक जैसे राधेश्याम जायसवाल, महेंद्र सिंह झीन बाबू, हरगोविंद भार्गव, रामहेत भारती, जासमीर अंसारी, रामपाल राजवंशी व अन्य सभी धरना स्थल पर आकर बैठ गए। उन्होंने अनूप गुप्ता के साथ आवाज बुलंद की। इसमें दिग्विजय सिंह देव भी शामिल थे। सभी ने चुनाव के दौरान पूर्व विधायक अनूप गुप्ता संग नैमिषारण्य थानाध्यक्ष द्वारा हुई अभद्रता को अशोभनीय व्यवहार बताया। साथ ही थानाध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग भी की।
विज्ञापन

बता दें कि इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें पूर्व विधायक को इंस्पेक्टर नैमिषारण्य चमड़ी उधड़वाने की धमकी देते नजर आए थे। मामले में प्रदर्शन से एक दिन पूर्व सीतापुर पुलिस बैकफुट पर नजर आई थी। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने थानाध्यक्ष के कृत्य को गलत बताया था। साथ ही थानाध्यक्ष को कठोर चेतावनी देने की बात भी स्वीकारी थी। हालांकि वह थानाध्यक्ष नैमिषारण्य पर कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं दे पाए।
उधर, प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया अपने काफिले के साथ आ गए। वह धरना स्थल पर नहीं बैठे। कुछ कदम आगे विकास भवन के सामने उन्होंने धरना देना शुरू कर दिया। उन्होंने अपना कुर्ता उतारकर पुलिसकर्मियों को ललकारते हुए चमड़ी उधेड़ने के लिए कहा। सांसद ने कहा कि वह अनूप गुप्ता के साथ हैं, हालांकि पूरे प्रदर्शन में दोनों एक साथ दिखाई नहीं दिए। दोनों अलग-अलग बैठे रहे। करीब एक घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट के एन तिवारी को सपाइयों ने बुलाकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नैमिषारण्य थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा ने अस्थि कलश संग किया प्रदर्शन
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने पुलिस की नैतिकता का अस्थि कलश तैयार किया। इस अस्थि कलश को लेकर वह मुस्कान गेस्ट हाउस से लेकर कलेक्ट्रेट के धरना स्थल तक पैदल चलकर आए। वह धरना स्थल पर अस्थि कलश संग बैठ गए।
तैनात रही फोर्स, यातायात पर नहीं पड़ा असर
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। सुबह से ही एलआईयू भी तैनात रही। वहीं, यातायात निरीक्षक फरीद अहमद के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने यातायात को सुगम बनाने के लिए पसीना बहाया। प्रदर्शन के दौरान यातायात बिना बाधित हुए संचालित होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें