फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नवीन चौक के आधार केंद्र में मिलेंगी सुविधाएं

Sun, 05 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाएं शहर में स्थापित आधार सेवा केंद्र पर आसानी से उपलब्ध होंगी। यह केंद्र नवीन चौक से 300 मीटर दूर हरदोई रोड, जनता हॉस्पिटल के पास संचालित किया जा रहा है। जहां निर्धारित सरकारी शुल्क पर कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


एडीएम आयुष चौधरी ने बताया कि केंद्र में सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए नया आधार नामांकन पूरी तरह निशुल्क है। पांच व 15 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट भी मुफ्त है। अन्य सेवाओं में डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता) के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बायोमीट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस) के लिए 125 रुपये शुल्क है। आधार कार्ड का प्रिंट 40 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र में दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों व बच्चों काे नामांकन या अपडेट के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें