फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कांशीराम काॅलोनी में फेस उड़ा, छह घंटे बिजली गुल

Thu, 15 Jun 2023 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के भवानीपुर फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कांशीराम काॅलोनी में एक फेस उड़ने से करीब छह घंटे पंखे व कूलर नहीं चल सके। लोग रात में सो नहीं पाए। सुबह के समय पानी का संकट भी खड़ा हो गया। इसी तरह शहर में करीब तीन घंटे की कटौती हुई व ट्रिपिंग का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

भवानीपुर फीडर से कांशीराम काॅलोनी को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस काॅलोनी में 1600 से अधिक आवास बने हुए हैं। बीती रात करीब 12 बजे एक फेस उड़ गया। एक फेस में इतना कम वोल्टेज था कि उससे पंखा व कूलर चलना मुश्किल हो रहे थे।
बाशिंदों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग में दर्ज कराई, लेकिन रात में बिजली नहीं बन सकी। इसके चलते लोग रात भर पूरी नींद सो नहीं पाए। सुबह के समय जब फेस नहीं था तो पानी का संकट खड़ा हो गया। करीब छह घंटे बाद पटरी पर व्यवस्था लौट पाई। इसी तरह पूरे दिन बिजली की अघोषित कटौती चलती रही। शहर में इस समय तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। लोग दिनभर गर्मी से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें