फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जून के अंत तक साफ हो जाएंगे 50 छोटे बड़े नाले

Thu, 15 Jun 2023 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जून के अंत तक सभी छोटे-बड़े 50 से अधिक नाले साफ हो जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने बताया कि सफाई अभियान के लिए नगरपालिका के पास अभी बहुत ही सीमित संसाधन हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद 30 जून तक बरसात से पहले सभी नालों की तलहटी तक सफाई करवा दी जाएगी। इसको लेकर रोस्टर के अनुसार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के नालों की ड्रोन मैपिंग हो रही है। इससे जिन इलाकों में जलभराव की समस्या अधिक रहती है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
गुरुवार को रोडवेज बस स्टॉप, ट्रांसपोर्ट चौराहा व राजकीय इंटर कॉलेज के पास नालों की सफाई हुई। अध्यक्ष ने शहरवासियों से अपील की कि वह सफाई अभियान में पूरा सहयोग दें। नालों पर अतिक्रमण न करें। अगर अतिक्रमण है तो उसे तत्काल हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें