फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टोल प्लाजा ऑपरेटर से 85 हजार की ठगी

Sat, 10 Feb 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा का एक कर्मचारी ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत की है। ककरहिया गौरिया खुर्द निवासी विनोद कुमार खैराबाद टोल प्लाजा पर ऑपरेटर है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक वह चार फरवरी को अपने घर पर था। सुबह लगभग 8 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक काॅल आई। ठग ने पहले उसका हाल जाना फिर खुद का परिचय विक्रम के रूप में दिया। ठग ने बताया कि उसका गूगल पे ऐप खराब चल रहा है। उसे अपने लड़के को कुछ पैसे भिजवाने हैं। उसने पीड़ित के गूगल पे एप पर किसी दूसरे नंबर से पैसे भेजने की बात कही। ठग ने पीड़ित से कहा कि वह नकद पैसे निकल कर दे देगा।
पीड़ित इस बात पर राजी हो गया। इसके बाद उसके गूगल एप पर फर्जी मैसेज आने लगे। फिर उसके खाते से 85 हजार रुपये कट भी गए। कुछ देर बाद जब पीड़ित ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसमें पैसा आया ही नहीं था। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना और बैंक में की। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी उसे कॉल आ रहा है। ठग का कहना है कि चार हजार रुपये और डाल दो तो तुम्हारे पूरे पैसे वापस हो जाएंगे। पीड़ितने उसका नंबर ब्लाॅक कर दिया है। एसओ नीरज सिंह ने बताया कि ठगी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें