फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का इज्जतनगर तक विस्तार निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल मुख्यालय से लंबी दूरी की पहली ट्रेन के संचालन के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। 15009-10 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का इज्जतनगर तक विस्तार निरस्त कर दिया गया है। सोमवार से इस गाड़ी को इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूप में संचालन होना था।
विज्ञापन

पिछले दिनों पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की मांग पर रेलवे बोर्ड ने पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस को इज्जतनगर तक विस्तार दिया था। परिवर्तन के साथ दो बार समय सारिणी जारी की गई। सोमवार को इज्जतनगर-गोरखपुर के बीच संचालन तय था, रेलवे ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी। इससे पहले गाड़ी के विस्तार पर ब्रेक लगा दिया गया। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि फिलहाल गाड़ी का संचालन पीलीभीत-गोरखपुर के बीच किया जाएगा। गाड़ी के इज्जतनगर से संचालन पर अगले सप्ताह तक स्थिति साफ हो जाएगी। कुछ तकनीकी कारणों से फिलहाल संचालन को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें