सीतापुर। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को हरगांव में स्थित कटका, सिजौला, बेनीपुर राजा में दबिश देकर 80 लीटर कच्ची शराब जब्त की। जिला आबकारी अधिकारी श्याम कमल सिंह ने बताया कि लहरपुर के प्रहलादपुर कंजर बस्ती, ठठेरी टोला व बस्तीपुरवा में भी दबिश दी गई। कुल 130 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही 500 किलो लहन नष्ट कराई। नौ आरोपियों पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।