फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व प्रधान के भाई का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में दो दिन पूर्व चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में घायल पूर्व प्रधान के भाई की मौत हो गई। रविवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ धाराएं तरमीम कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के दरियापुर रामलखन वर्मा पूर्व प्रधान हैं, इस बार प्रधान प्रतिनिधि भी हैं। उनके घर पर शुक्रवार सुबह रामगोपाल, जितेंद्र कुमार, अतुल, इस्लामुद्दीन बैठे बात कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चुनावी रंजिश को लेकर गांव के मकसूद, कल्लू, भूरे, मुस्तकीम, मुजफ्फर कई लोगों के साथ आए और धारदार हथियार, लाठी, डंडों से हमला कर दिया था।
घटना में पूर्व प्रधान रामलखन के भाई रामगोपाल, रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना में चार लोग घायल हुए थे। रामकुमार ने फायरिंग का भी आरोप लगाया था। शनिवार को रामगोपाल की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

एएसपी, एसडीएम, छह थानों की पुलिस, पीएसी ने गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। रविवार की सुबह लखनऊ से शव गांव पहुंचा। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ, छह थानों की पुलिस फोर्स भी गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
इंस्पेेक्टर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मकसूद, कल्लू, भूरे, मुस्तकीम, मुजफ्फर समेत आठ लोग नामजद हैं, 308 का केस दर्ज किया गया था। अब मौत के बाद धाराएं तरमीम की जाएंगी। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें