फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण सूची जानने को बेताब रहा हर कोई

विज्ञापन
विकास भवन के बाहर चस्पा प्रस्तावित आरक्षण की सूची को देखते लोग। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। आरक्षण सूची की जानकारी के लिए पूरे दिन लोग बेताब रहे। बुधवार को गहमागहमी के बीच सूची जारी होते ही विकास भवन से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर अफरातफरी जैसा माहौल देखा गया। सूची में सीटों का गुणा-गणित देखने के बाद कोई खुश हुआ तो कोई मायूस हुआ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची दो और तीन मार्च को जारी होनी थी, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से मंगलवार को सूची का प्रकाशन नहीं हो सका था। ऐसे में तस्वीर साफ हो गई थी कि अब सूची तीन मार्च को ही जारी होगी। सुबह होते ही लोग सूची के बारे में जानकारी के लिए बेताब दिखे।
एक-दूसरे से फोन पर जानकारी लेने में लगे रहे। 10:30 बजे के बाद सूची जारी होते ही जैसे ही इसकी सूचना लोगों को मिली, वह कौन सी सीट, किस वर्ग के लिए आरक्षित की गई है, इसकी जानकारी के लिए विकास भवन से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर उमड़ पड़े। आरक्षण सूची देखने के बाद कोई मन पसंद सीट होने पर खुश हुआ तो किसी को निराशा हाथ लगी। पूरे दिन यही सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया का लिया सहारा
आरक्षण सूची जारी होने के बाद मन मुताबिक जिन्हें सीट मिली, उन्होंने खुशी का इजहार करने के लिए एक-दूसरे को बधाई देने के साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लिया। अपने खुशी के जज्बातों को बयां किया। जिन्हें मायूसी मिली, उन्होंने भी इसी प्लेटफार्म का सहारा लेकर अपना गम लोगों के सामने सार्वजनिक किया। ऐसे में भला चुटकी लेने वाले पीछे कैसे रहते। किसी ने हौसला बढ़ाया तो कोई कमेंट कर मजे लेता रहा। कई पोस्ट पर ऐसा देखा गया। आरक्षण की सूची भी सोशल मीडिया पर वायरल की गईं।
नफा व नुकसान की चर्चाएं भी शुरू
सूची जारी होने के बाद पूरे जिले में आरक्षण से हुए नफा-नुकसान की चर्चाएं आम रहीं। शहर के होटल, ढाबों से लेकर गांव की गलियों, चौराहों, नुक्कड़ों पर लोग झुंड लगाकर बैठे हुए देखे गए। हर कोई आरक्षण पर ही चर्चा करने में मशगूल दिखा।
मोबाइल पर सूची देखकर एक-दूूसरे को फोन से जानकारी देते रहे। इसके साथ ही लोग अब आगे का गुणा भाग में लगे रहे। अब आगे कैसे, क्या करना है, कहां पर कौन सी बिसात बिछानी है, इसकी तैयारियां हर किसी ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें