फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बादलों की आवाजाही भी गर्मी से नहीं दिला पाई राहत, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी ने बुधवार को भी परेशान किया। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियर और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हांलाकि, पुरवाई चलने से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। जिले में पिछले एक सप्ताह से गर्मी तल्ख तेवर दिखा रही है। बुधवार सुबह तेज धूप निकली तो लोग बेहाल नजर आए। दोपहर बाद बीच-बीच में बादल भी छाए। इससे मंगलवार की तुलना में न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़का जरूर, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। घरों व दफ्तरों के अंदर गर्मी से हर कोई बेचैन दिखाई दिया। कूलर व पंखे चलने के बाद भी लोग पसीना-पसीना होते रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हुई। इससे राहत की उम्मीद जगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें