सीतापुर। पिसावां के बरामऊ खुर्द गांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। हिंदू संगठन के महोली तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र के मुताबिक मंगलवार को बरामऊ खुर्द निवासी अंकित जाटव ने हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश जारी है।