फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट में भी रात भर गुल रही बिजली, बूंद-बूंद पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवीए लाइन में फाल्ट आने से गुल हुई बिजली शुक्रवार शाम को हो सकी बहाल
विज्ञापन

रामकोट (सीतापुर)। बिजली व्यवस्था का हाल बेहाल है। गुरुवार शाम को 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने की वजह से रामकोट कस्बे से लेकर आसपास के गांवों की बिजली ठप रही, इससे लोगों को इस गर्मी में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। गुरुवार से गायब हुई बिजली शुक्रवार को भी दोपहर तक नहीं आई, इससे रामकोट कस्बे के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। हालांकि, शाम को बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लोगों का कहना हैं कि एक तो इतनी चिपचिपी गर्मी और ऊपर से यह बिजली की समस्या। कस्बे में वाटर लेवल कम होने से हैंडपंप पहले ही जवाब दे चुके हैं। कस्बे के अर्थाना मार्ग पर रखे 25 केवी ट्रांसफार्मर से हरदोई-सीतापुर मार्ग के अंतिम छोर तक आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर पर अधिक भार पड़ने और अधिक दूरी होने से भी विद्युत लोग प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश श्रीवास्तव ने बताया ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने से समस्या का समाधान हो सकता है। राजीव कुमार ने बताया लो-वोल्टेज होने से गर्मी में काफी दिक्कतें होती हैं। कृष्ण किशोर, देव शंकर, बृजेश कुमार, राहुल आदि ने लो वोल्टेज की समस्या से विद्युत विभाग के जिम्मेदरों से ठीक कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रामकोट पावर हाउस के अधिकारियों से बात कर समस्या को शीघ्र ही निस्तारित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें