फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्वे के बाद भी पीपा पुल बनने का सपना नहीं हुआ साकार

Sat, 09 May 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। ब्लॉक क्षेत्र में किवानी नदी पर पीपा पुल बनने का सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि यही हाल रहा तो इस साल भी बारिश के चार महीने तक दस गांवों के विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पाएंगे। सर्वे हुए चार माह बीत चुके हैं लेकिन पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीण निराश हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कंभरिया कटेसर के पास किवानी नदी पर पुल न होने के कारण कुचलइया, रेनधोरा, बेलवा, पश्चिमपुरवा, बसहिया संग करीब दस गांवों के लोग सांडा ब्लॉक, पुलिस चौकी, सीएचसी, राजकीय इंटर कॉलेज सांडा, बालिका इंटर कॉलेज शाहपुर आदि जगहों पर जाने के लिए करीब 15 किमी से अधिक दूरी तय करते हैं।
ग्रामीण जाकिर अली, राकेश राजपूत, रामलोटन, जयराम आदि ने बताया कि दस साल पहले चंदा इकट्ठा कर नदी पर लकड़ी व बांस का पुल बनाया था। इस पर बाइक व साइकिल से ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान-जोखिम में डाल कर किसी तरह सफर करते हैं। बताया कि जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने किवानी नदी पर पीपा का पुल बनाने के लिए 16 जनवरी को शासन को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के पत्र पर 2 फरवरी को लोक निर्माण विभाग के जेई विमल कुशवाहा, सहायक अभियंता असीम यादव व राज्य सेतु निगम के कार्मिकों ने पुल का सर्वे कर रिपोर्ट विभाग को भेज दी थी। ग्रामीणों को पुल बनने की आस जगी थी। इस सर्वे को हुए चार माह बीत चुके हैं। अनुपम जायसवाल ने बताया कि सर्वे के बाद से कोई भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया है। लगता है कि पुल बनने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें