फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महमूदाबाद में बिजली गिरने से लाखों के उपकरण फुंके

Mon, 15 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बिजली गिरने से जला एसी। - फोटो : सैदनपुर क्षेत्र के मैलारायगंज गांव के पास बारिश व हवा से गिरी धान की फसल।
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद इलाके में सोमवार सुबह अचानक बिजली गिरने से दो घरों में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


महमूदाबाद के बेहटा छावनी में सिधौली मार्ग पर स्थित राकेश चंद्र कनोजिया व विमलेश मिश्रा के घर में सोमवार सुबह करीब नौ बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। राकेश चंद्र कनौजिया ने बताया कि वह अपने कमरे में टीवी देख रहे थे, तभी तेज आवाज के साथ अचानक बिजली गिर गई। इससे घर में लगा एसी, सभी पंखे, टीवी और वायरिंग फुंक गई।

विमलेश मिश्रा ने बताया कि बिजली गिरने से उनके घर में भी लगा एसी, पंखे, टीवी सहित अन्य उपकरण जल गए। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पाकर लेखपाल रजनीश सोनकर ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें