महोली। आदर्श नगर पंचायत के सभागार में शनिवार को जीएसटी को लेकर धन्यवाद मोदी सरकार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जीएसटी की घटी दरों के बाद व्यापारियों से फायदे के बारे में बताया गया है। घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों, जीएसटी दरों में की गई कटौती व इससे व्यापार व उपभोक्ताओं को मिले लाभ पर चर्चा करना था।
मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष बीजेपी लखनऊ महानगर रामनिवास यादव ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था से देश के टैक्स ढांचे में पारदर्शिता आई है। वहीं, विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि जीएसटी में कटौती से व्यापार को नई दिशा मिली हैं। यह सम्मेलन व्यापारियों के आत्मविश्वास को और मजबूत करने का कार्य करेंगा। सम्मेलन में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, महामंत्री शैलेंद्र मिश्रा, जगदीश प्रसाद, श्रीचंद मिश्र, राजू दीक्षित समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)