सीतापुर। श्रावण मास को लेकर पुलिस व प्रशासन ने सारे इंतजाम कर लिए है। यातायात विभाग की ओर से रविवार से ही शहर में भारी वाहनों का प्रयोग वर्जित कर दिया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही श्यामनाथ मंदिर आने वाले मार्गों पर रविवार रात से ही वाहनों का प्रवेश बंद किया जाएगा। एसडीएम जनार्दन ने मंदिर जाकर वहां की स्थिति को जाना और परखा। (संवाद)