महमूदाबाद। चतुराबेहड़ चौराता निवासी सरिता (28) बृहस्पतिवार सुबह घर में सफाई कर रही थीं। उसी समय उन्हें सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें महमूदाबाद सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सरिता की मौत हो गई। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)