फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जनपद की सात सीमाओं पर बनेंगे प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जनपद की सात सीमाओं पर प्रवेश द्वार बनेंगे। इन द्वारों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे। करीब एक करो? चार लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा। यह काम एमएलसी पवन सिंह चौहान की विकास निधि से कराए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में 62.60 लाख रुपये जारी कर दिए गए है। कार्य कराने की जिम्मेदार आरईएस को दी गई है। यह द्वारा लखीमपुर, शाहजहांपुुर, बहराइच, हरदोई की सीमा पर बनेंगे।
विज्ञापन

सीतापुर जिले में प्रवेश करने पर अब बॉर्डर इलाके पर द्वार बनाए जाएंगे। इससे लोगों को सीतापुर में प्रवेश करने की आसानी से जानकारी मिल सकेगी। यह द्वार जनपद की सात सीमाओं पर बनेंगे। इसमें सीतापुर-हरदोई मार्ग पर करीब 10 लाख से द्वार बनेगा। इसका नाम पृथ्वीराज चौहान रखा जाएगा।
सीतापुर बहराइच मार्ग पर चहलारी पुल के पास 9.64 लाख की लागत से द्वार बनेगा। इसका नाम सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति द्वार रखा जाएगा। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर 9.66 लाख से द्वार बनेगा। इसका नाम गुरु गोविंद सिंह स्मृति द्वार होगा। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर नैमिषारण्य मोड़ पर 9.6 लाख रुपये से वेद व्यास स्मृति द्वार बनेगा।
विज्ञापन

मिश्रिख में महर्षि दधीचि द्वार 9.6 लाख रुपये से बनेगा। सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर गौतम बुद्ध द्वार बनेगा। इस पर 23 लाख रुपये खर्च होंगे। सीतापुर-शाहजहांपुर मार्ग पर 22.92 लाख से द्वार बनेगा। इसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार रखा जाएगा। इनके निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। पहली किस्त के रूप में 62 लाख 60 हजार का बजट जारी कर दिया गया है। परियोजना निदेशक गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें