फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिलाओं में वोटर बनने के लिए उत्साह

Sun, 26 Nov 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विधानसभा वार मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। नौ दिसंबर तक इसके लिए दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। शनिवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान दिवस पर 5528 लोगों ने वोटर बनने के लिए बीएलओ के समक्ष फार्म जमा किए। इसमें सर्वाधिक 2,370 आवेदन महिलाओं के हैं। 18 से 19 साल के करीब 2,155 आवेदन भी आए।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विशेष अभियान दिवस पर वोटर बनने के लिए 5,528 लोगों ने फार्म-6 जमा किए। इसमें 2,370 महिलाएं हैं। इसी तरह 18 से 19 साल के युवाओं की ओर से 2,155 फार्म भरे गए। सात दिव्यांगों ने भी आवेदन किया। उन्होंने बताया कि पहले से मतदाता सूची में दर्ज नाम हटाने के लिए फार्म-7 भी भरे गए। 1,541 मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए आवेदन किया गया है। 214 डुप्लीकेट मतदाता हैं, जबकि दूसरे बूथों पर शिफ्ट होने वाले मतदाताओं की संख्या 285 है। मतदाता सूची में कई प्रकार की त्रुटियां मिलने पर 604 लोगों ने आवेदन किया। सभी आवेदनों की जांच के बाद उन्हें मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा।

नए वोटर बनने के लिए 26,741 ने किया आवेदन
27 अक्तूबर से विधानसभा वार मतदाता सूची का पुनरीक्षण का काम चल रहा है। 25 नवंबर तक 26,741 लोगों ने नए वोटर बनने के लिए फार्म-6 जमा किए हैं। इसमें युवाओं के 10,489 फार्म हैं। 13,406 महिलाओं ने भी आवेदन किया है। 27 अक्तूबर से अब तक 21 दिव्यांगों ने भी वोटर बनने के लिए फार्म भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें