फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील सहित ब्लाक मुख्यालयों में नामांकन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कड़ी सुरक्षा व कोविड प्रोटोकाल के साथ जिले में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का कार्य 17 अप्रैल से शुरू होगा। दो दिवसीय नामांकन के दौरान जिला पंचायत सदस्य के 79 पदों के लिए तहसील सदर स्थित चार कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान शांति व्यवस्था काय रखने को परिसर में वैरीकेडिंग कराई गई है। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर न्याय पंचायतवार प्रधान सहित तीन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नामांकन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराते हुए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य के 79 पदों के निर्वाचन के लिए तहसील सदर के चार कक्षों में 17 एवं 18 अप्रैल का नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए तहसील के अंदर व बाहर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। मेन गेट के सामने सडक़ पर एवं तहसील परिसर में कक्षों के सामने सहित संबधित स्थानों पर आने व जाने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

तहसील सदर के कक्ष संख्या दो में जिला पंचायत के वार्ड संख्या एक से 20 तक, कक्ष संख्या 12 में वार्ड संख्या 21 से 40 तक, कक्ष संख्या 10 में वार्ड संख्या 41 से 60 तक एवं कक्ष संख्या नौ में वार्ड संख्या 61 से 79 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। इन्हीं कक्षों में नामांकनों की जांच करने, उम्मीदवारी वापस लेने एवं चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य भी होगा। इस कार्य के लिए चार एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
इसके साथ ही सभी 19 ब्लाक मुख्यालयों पर प्रधान, बीडीसी एवं सदस्य ग्राम पंचायत के नामांकन 17 अप्रैल से दाखिल किए जाएंगे। न्याय पंचायतवार नियुक्त एआरओ नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे। वह अपनी न्याय पंचायत से संबधित प्रधान, बीडीसी एवं सदस्य ग्राम पंचायत के नामांकन प्राप्त करेंगे। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण सभी नामांकन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।
इसके लिए जिला निर्वाचन के नामांकन कार्य से जुड़े कार्मिकों कोविड किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में हैंड सेनेटाइजर, हैण्ड दस्ताने, फेस मॉस्क एवं लिक्विड साबुन दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेश प्रसाद ने बताया, नामांकन स्थल पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें