फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी हवा से बढ़ी सिहरन

Tue, 29 Dec 2015 11:17 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंडी हवा और गलन पर धूप की तपिश मंगलवार दोपहर को हावी रही। गुनगुनी धूप ने लोगों को ठंड से छुटकारा दिलाया। शहर की बाजारों में खासी रौनक देखी गई। पारे में भी कोई उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि शाम गहराने पर फिजां में हल्की धुंध तैैरने लगी। हवा के चलते ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


आसमान में सूर्यदेव ने आभा बिखेरनी शुरू कर दी। धूप खिलते ही मौसम की नमी व हवा की ठंड से राहत मिली। सर्दी में गुनगुनी धूप का मजा लेने के लिए लोग घरों के बाहर लॉन व छतों पर पहुंच गए। मौसम का बेहतर मिजाज देख लोग घरों से बाहर निकले और जरूरी कामकाज के साथ खरीददारी में मशगूल रहे। गुनगुनी धूप के बीच बाजार तथा शहर की सड़कों पर दिन भर चहलपहल बनी रही। शाम गहराने पर हल्का कोहरा पड़ने लगा।

साथ ही सर्द हवा तेज हो गई, जिससे सिहरन में इजाफा हो गया। सर्दी बढ़ने पर लोगों ने घरों का रुख किया। रात 9 बजते-बजते शहर की रौनक गायब हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व  न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें