फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको रुला कर हमेशा के लिए चली गई इंजीनियर सौम्या

विज्ञापन
मोहल्ला सदर बाजार में पहुंचा युवती का शव । - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ में खुद को जला कर जान देने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम सीतापुर उसके पैतृक आवास पर लाया गया। आवास पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार वाले दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। बेसुध पिता ने कहा कि न जाने दुलारी बिटिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया। बोले, वह सबकी चहेती थी...। इसके बाद आस-पड़ोस में मातम छा गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बेटी शौम्या कश्यप को खोने के बाद मां सीमा रानी कश्यप बेजार होकर रोए जा रही थीं। उसके पिता मुन्नालाल कश्यप भी बेसुध थे। परिवार के अन्य लोग भी शोक में डूबे हुए थे।
विज्ञापन

बेटी की मौत पर बिलखते पिता ने कहा कि बिटियां बोलीं थी कि पापा हमें घुमा लाओ। मैंने हामी भी भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद बिटिया स्कूटी लेकर चली गई। मुझे नहीं पता था कि अब बेटी वापस नहीं आएगी। बोले, बेटे कहा करते थे कि तुम बहन की हर बात मान लेते हो। वह किसी चीज की जिद करे तो पूरी करते हो, हम लोगों को इतना नहीं मानते। अब बेटी सदा के लिए चली गई। कुछ ऐसे ही शब्द बोल कर शौम्या के पिता बेटी के गुजर जाने पर मातम मना रहे थे।
उसके भाई भी निढाल थे। ताऊ सुबह से ही घर के दरवाजे पर उसका इंतजार कर रहे थे। यह हाल बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परेड जेल रोड निवासी रिटायर्ड सरकारी चालक मुन्नालाल कश्यप के घर का था। लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पास स्कूटी खड़ी कर छात्रा ने खुद को जिंदा जला लिया था, जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। स्कूटी के नंबर से पता चला कि स्कूटी सीतापुर शहर कोतवाली के परेड निवासी सीमा रानी के नाम पर है। पुलिस ने जब संपर्क किया तो पता चला कि वह मुन्नालाल कश्यप की बेटी शौम्या कश्यप है।
विज्ञापन

बेटी को थी मां के स्वास्थ्य की चिंता
बेटी के शव को लेकर घर पहुंचे मुन्नालाल कश्यप अपने करीबियों से बेटी की खूबी बयां कर रो रहे थे। बोले, मंगलवार को जब वह अपनी पत्नी सीमा की दवा लेकर और जांच करा कर लौटे तो बेटी ने पूछा था कि पापा जांच में कुछ दिक्कत तो नहीं निकली। मां की जांच में रिपोर्ट में क्या आया। बोले, उसे मां के स्वास्थ्य की काफी चिंता सता रही थी, लेकिन न जाने उसने अपने लिए ऐसा कदम क्यों उठा लिया।
फोन घर छोड़ गई थी छात्रा
शौम्या कश्यम की मौत के पीछे क्या राज है, यह तो पुलिस जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा, लेकिन बुधवार को उसके घर बाहर बैठे कुछ बड़े बुजुर्ग पूरे घटनाक्रम पर चर्चा कर रहे थे। बोल रहे थे कि पता नहीं ऐसा उसने क्यों कर लिया। कोई दिक्कत तो थी नहीं। घर के लोग उसकी शादी की भी बात कर रहे थे, लेकिन शौम्या अभी पढ़ाई पूरी होने तक इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी। चर्चा यह भी सुनने में आई कि घटना के वक्त शौम्या अपना फोन घर ही छोड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें