फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10 को मिश्रिख के बहुती आएंगे ऊर्जा मंत्री

Wed, 08 Nov 2023 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा 10 नवंबर को मिश्रिख के बहुती गांव आएंगे। वह गांव में चल रहे विद्युतीकरण कार्य की हकीकत परखेंगे। अफसर बुधवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। बहुती गांव में 18 घर हैं। इस गांव में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो सका था। बुधवार को बिजली विभाग के अफसर गांव में विद्युतीकरण कराए जाने को लेकर तैयारियों में जुटे रहे। अधिशासी अभियंता द्वितीय दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाएगा। इसका मुआयना करने शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री एके सिंह आएंगे। इस दौरान वह जिले के अन्य उपकेंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन


पहले दिन 500 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
एकमुश्त समाधान योजना की बुधवार को जिले में शुरुआत हुई। पहले दिन पूरे जिले में करीब 500 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण करवाया। पहले दिन 14 लाख की वसूली की गई। इसके अलावा लाउडस्पीकर के माध्यम से इस योजना का पूरे जिले में प्रचार-प्रसार किया गया। अधिशासी अभियंता प्रथम रितेश आनंद ने विद्युत उपकेंद्र महोली का औचक निरीक्षण किया। यहां पर योजना को लेकर चल रहे प्रचार प्रसार की हकीकत देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें