फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टैंकर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार जीजा-साले की मौत

Wed, 08 Nov 2023 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर के रामपुर मथना निवासी सुनील (35) ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना तौलाने के लिए जवाहरपुर चीनी मिल जा रहा था। उसके साथ कोतवाली देहात के गद्दीपुर निवासी उसका बहनोई रामनरेश (38) भी था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेरीकलां के पास जिला मुख्यालय की तरफ से आ रहे एक टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।
टैंकर को थाना बांगरमऊ के जोगीपुर गांव निवासी दिनेश (30) चला रहा था। हादसे में तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने ट्रैक्टर चला रहे सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बहनोई रामनरेश को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एसओ बलवंत ने बताया कि चौकी इंचार्ज से जानकारी मिली कि लखनऊ में रामनरेश ने भी दम तोड़ दिया। टैंकर चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें