फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच प्रमुख सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, चिह्नित किए जाएंगे स्ट्रीट वेंडर

Fri, 24 Oct 2025 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला प्रशासन ने शहर की पांच प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। इन सड़कों पर काम करने वाले स्ट्रीट वेंडर भी चिह्नित किए जाएंगे। इन वेडरों को वेंडिंग जोन में बसाया जाएगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम पहले चिह्नांकन करते हुए अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय देगी। इस समय सीमा में अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार डॉ. अतुल सेन सिंह ने बताया कि नगरपालिका व सदर तहसील प्रशासन ने पांच सड़कें चिह्नित की हैं। इनमें लालबाग से आंख अस्पताल मार्ग, लालबाग से जिला अस्पताल मार्ग, लालबाग से घंटाघर, पुलिस लाइन से रेलवे क्रॉसिंग और लालबाग से बस स्टॉप तक शामिल है।
विज्ञापन

इन सभी सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह में खुद ही अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया जाएगा। पांच सदस्यीय टीम में राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार सरोज, लेखपाल दीपराज सुमन, हरिकरन सिंह, विवेक कुमार पांडेय व अवनीश यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें