सिधौली में अतिक्रमण हटवातीं एसडीएम। संवाद
सिधौली (सीतापुर)। नगर क्षेत्र में तहसील मार्ग पर उपजिलाधिकारी राखी वर्मा ने शनिवार को नगर पंचायत व पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी रेणुका यादव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार के साथ तहसील मार्ग पर ठेले, खोमचे व दुकानों के आगे अतिक्रमण कर डाले गए तख्त, टीन व होर्डिंग उतरवाई। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले 12 दुकानदारों से 12 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अन्य दुकानदारों का 24 हजार के चालान की रसीद काटी गई।
उपजिलाधिकारी राखी वर्मा ने बताया कि तहसील मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया है। भविष्य में यदि दोबारा कोई अतिक्रमण करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।