फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सिधौली रोड पर हटाया अतिक्रमण

Sat, 22 Nov 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवातीं ईओ।
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। सिधौली रोड पर बड़े चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नाले के आगे तक किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया। साथ ही दुकानदारों व स्थानीय निवासियों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। कहा गया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। ईओ ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने और सार्वजनिक स्थानों को खाली कराने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन


नहर चौराहे से दधीचि कुंड तक हटाया अतिक्रमण

मिश्रिख (सीतापुर)। एसडीएम की अगुवाई में नगर पालिका टीम ने शुक्रवार को नहर चौराहे से दधीचि कुंड तक अतिक्रमण हटाया। यहां सड़क के दोनों ओर नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
एसडीएम ने बताया कि स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को लगातार सूचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलेगा। अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। ऐसा न करने पर जेसीबी का उपयोग कर अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। इस मौके पर ईओ विंध्याचल, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें