फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरपुर में हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। तहसील कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को अभियान चला। इस दौरान बुलडोजर से अतिक्रमण को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई से हर तरफ हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लहरपुर तहसील मार्ग पर तहसील के सामने भारी संख्या में दुकानदारों द्वारा सड़क पर खोखे रखकर मार्ग को संकरा कर दिया गया था। जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारी दुकानदारों को सड़क खाली करने के लिए निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को पालिका परिषद कर्मचारियों के कर्मचारियों ने तहसील मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया था। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी अभियान जारी रहा।
तहसील मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य दोपहर तक चलता रहा। अधिकांश दुकानदारों ने अतिक्रमण स्वयं हटा लिया। कुछ लोगों ने नहीं हटाया, जिसे बुलडोजर से ढहा दिया गया। कर्मचारियों ने सभी दुकानदारों को पालिका परिषद के नाले के उस पार चिह्नित स्थान पर खोखे रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी दुकानदारों को चिह्नित स्थानों की सीमा रेखा का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी गई और फिर से अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें