फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मछरेहटा मिश्रिख मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 14 Jul 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मछरेहटा मिश्रिख मार्ग पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
मछरेहटा। कस्बा क्षेत्र के मछरेहटा–मिश्रिख मार्ग पर चौड़ीकरण व निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जय प्रकाश भारती ने बताया कि विभाग ने पूर्व में सड़क का चिन्हांकन कर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसलिए विभाग ने राजस्व टीम के सहयोग से कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें