सीतापुर। पीसीएस अफसरों के तबादले में जिले के भी आठ एसडीएम शामिल हैं। सीतापुर में तैनात एसडीएम शिखा शुक्ला को कानपुर, राखी वर्मा को अयोध्या, अभिनव यादव को जालौन, शैलेंद्र मिश्रा को बांदा, पराग माहेश्वरी को अलीगढ़, आकांक्षा गौतम को सोनभद्र, अंजली सिंह को वाराणसी और बाल कृष्ण सिंह को बागपत स्थानांतरित किया गया है। वहीं, जिले को आठ नए एसडीएम भी मिले हैं। महाराजगंज से शैलेंद्र गौतम, बलिया से अभिषेक प्रियदर्शी, अयोध्या से सुधीर कुमार, सिद्धार्थनगर से राहुल सिंह, गोरखपुर से दीपक कुमार गुप्ता, कानपुर देहात से सर्वेश कुमार सिंह, जालौन से अमित शेखर और अलीगढ़ से विनीत मिश्र को सीतापुर स्थानांतरित किया गया है। (संवाद)