फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तरणताल से जीआईसी चौराहे तक हटाया अतिक्रमण

Sun, 14 Dec 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जेसीबी से तोड़ा गया अवैध निर्माण।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में रविवार का दिन एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई के नाम रहा। तरणताल स्टेडियम से जीआईसी चौराहे तक बुलडोजर से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई, लेकिन बुलडोजर लगातार गरजता रहा।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सुंदर व स्वच्छ शहर बनाने के मकसद से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासनिक अमला रविवार को अभियान चलाता है। इसी क्रम में लगातार तीसरे रविवार को शहर में अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार अतुल सेन व अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी की अगुवाई में रविवार दोपहर टीम बुलडोजर लेकर सिविल लाइन पहुंची।
तरणताल स्टेडियम से जीआईसी चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ दुकानों और मकानों के सामने किया गया अस्थायी अतिक्रमण बुलडोजर से ढहा दिया गया। किसी ने टिन शेड तो किसी ने सड़क के किनारे जनरेटर रखकर उसके चारों तरफ लोहे का जाल बना रखा था। बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहा दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाने की मोहलत अफसरों से मांगी। अधिकारियों के समान रूप से कार्रवाई की बात कहने पर झड़प भी हुई। लेकिन इसका असर अभियान पर नहीं पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दरम्यान अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें