फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नोकझोंक के बीच हटा अतिक्रमण, पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 12 Dec 2024 12:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए संचालित अभियान बुधवार को भी चला। क्षेत्रीय लोगों के विरोध के कारण हुई नोकझोंक के बीच पुलिस व प्रशासन की टीम ने जीआईसी चौराहे से लेकर सिटी स्टेशन रोड तक हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कई बार नाराज लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की लेकिन मौजूद पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकार कर सभी को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को अभियान के दौरान हंगामा होने की आशंका के कारण पुलिस के साथ ही दो बटालियन पीएसी भी मौके पर मुस्तैद रही। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानों व मकानों के शेड व अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों के चिह्नित हिस्से को बुलडोजरों की मदर से गिराया गया। इस दौरान करीब सौ से अधिक दुकानों व मकानों में हुए अतिक्रमण को ढहा कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि जीआईसी चौराहे से सिटी स्टेशन रोड की चौड़ाई करीब बीस मीटर है। लोगों ने इसके दोनों ओर सड़क को घेरकर अपनी दुकानों व मकानों के अगले हिस्से का निर्माण कर लिया था। एक से डेढ़ माह पूर्व इस अतिक्रमण को चिन्हित कर लाल निशान लगाए गए थे। सभी को नोटिस जारी कर 15 दिनों में अतिक्रमण खुद हटाने का मौका भी दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने तो अपने अवैध निर्माण को खुद तोड़ लिया लेकिन बड़े पैमाने पर बचे रहे गए अतिक्रमण को अभियान के दौरान ढहा कर हटाया गया।
नायब तहसीलदार अतुल सेन ने बताया कि शहर के कुछ अन्य प्रमुख इलाकों में हुए अतिक्रमण को भी चिन्हित किया गया है। वहां पर भी इसी तरह का संयुक्त अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को ढहाया जाएगा। यह कार्यवाही कुछ दिन बाद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें