फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाजपा विधायक के धरने पर बैठने के बाद हटा अतिक्रमण

Fri, 06 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। रेउसा के सेवता में 26 मई की रात परिक्रमा के दौरान विवाद हुआ था। मामले में 27 मई की दोपहर 12 बजे भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने मांग की थी कि खुरवलिया से सोनासरि देवी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते के बाईं ओर भगहर में अवैध कब्जेदारों को हटाया जाए।
विज्ञापन

मंदिर के चारों तरफ कब्जे भी हटाए जाएं। राजस्व टीम ने सीमांकन कर 2 जून को सबको सूचित कर दिया था। बृहस्पतिवार को स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। लेखपाल लवलेश कुमार ने बताया कि भगहर(झील) का रकबा 5.156 हेक्टेयर है।
उसकी सीमा में पड़ने वाले सभी अवैध कब्जेदारों को हटाने के लिए प्रशासन ने तीन दिन का समय दिया था। बृहस्पतिवार को लेखपाल ने अतिक्रमण के स्थान पर रखे टिनशेड व खोखे हटवाए। कुछ में निशानदेही की गई। बताया कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं उन्हें 8 जून तक अल्टीमेटम दिया गया है। यदि कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासन स्वयं हटवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें