फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के सामने रोजगार सेवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। ऐलिया ब्लॉक में सोमवार को पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे बीडीओ के सामने रोजगार सेवक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद पंचायत सचिव और बीडीओ ने रोजगार सेवक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्मदाह का प्रयास करने वाले रोजगार सेवक को थाने लेकर चली गई। रोजगार सेवक मूल कार्यों से हटाए जाने से नाराज था।
विज्ञापन

ऐलिया ब्लॉक में सोमवार को सभागार में बीडीओ अजीत कुमार यादव पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच रोजगार सेवक प्रदीप शुक्ला वहां पहुंचा। उसने बीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर साथ लाए पेट्रोल को खुद पर उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। यहां मौजूद बीडीओ और पंचायत सचिवों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और रोजगार सेवक को लेकर थाने चली गई। रोजगार सेवक ने बताया कि वह ऐलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामनगर खटकरी में तैनात है।
आरोप लगाया पिछले चार सालों से बीडीओ के इशारे पर मूल कार्य नहीं लिए जाते हैं। उससे मास्टर रोल पर हस्ताक्षर भी नहीं कराए जाते हैं। रोजगार सेवक का कहना है कि प्रधान के एक रिश्तेदार के इशारे पर उसके साथ ऐसा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रोजगार सेवक नशे में था। हमसे बिना शिकायत करे उसने ऐसा किया है। सरकारी व प्रशासनिक कार्य में बाधा व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। कार्रवाई कराई जाएगी।
- अजीत यादव, बीडीओ
ब्लॉक में रोजगार सेवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। रोजगार सेवक को थाने लाया गया है। बीडीओ ने तहरीर दी है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- इंद्रजीत सिंह, एसओ इमलिया सुल्तानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें