सीतापुर। 26 अगस्त को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन सेक्रेट हार्ट डिग्री काॅलेज नैपालापुर में किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की 16 प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें हाईस्कूल, इंटर स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें अभ्यर्थियों का 10 से 25 हजार तक के वेतनमान वाले पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति, फोटो और बाॅयोडाटा सहित रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी के पंजीकृत आईडी पर उपलब्ध रहेगी। मेले में शामिल होने के लिए सेवायोजन पोर्टल (सेवायोजन डाट यूपी डाट निक डाट इन) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। संवाद