फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चहलारी घाट को राजा बलभद्र सिंह सेतु घोषित करने की मांग

Mon, 21 Aug 2023 04:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने सीएम योगी से मिलकर उठाई मांग
विज्ञापन

फोटो- 3
संवाद न्यूज एजेंसी
महमूदाबाद/सीतापुर। पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डाॅ. अम्मार रिजवी ने सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर उनसे मुलाकात की। डाॅ. अम्मार रिजवी ने मुख्यमंत्री को सीतापुर व महमूदाबाद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीतापुर-बहराइच की सीमा पर सरयू नदी पर बने चहलारी घाट के पुल को राजा बलभद्र सिंह सेतु घोषित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजा बलभद्र सिंह ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से मोर्चा लिया था। इसके अलावा गांजरी क्षेत्र में बाढ़ व कटान से बेघर हुए परिवारों को वित्तीय सहायता व उनके पुनर्वास का प्रबंध किए जाने, महमूदाबाद को गांजरी जिला बनाने संग महमूदाबाद में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी उठाई। डॉ. अम्मार रिजवी ने मुख्यमंत्री को पूरे प्रदेश में विभिन्न धार्मिक पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजनों पर ऑल इंडिया माॅयनारिटीज फोरम फार डेमोक्रेसी की ओर से बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें