फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रशिक्षण में भाषा व गणित पर दिया जोर

Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
​शिक्षकाें का प्र​शिक्षण
विज्ञापन
सांडा। विकास क्षेत्र सकरन अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मूलभूत साक्षरता और संख्याज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे बैच के पहले दिन कक्षा चार की भाषा व गणित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसमें भाषा की पाठ्यपुस्तक वीणा तथा गणित की गणित मेला पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, विषयवस्तु की समझ, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के समाधान और गतिविधि आधारित शिक्षण पर चर्चा हुई।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि प्रशिक्षण में निपुण लक्ष्य व निपुण विद्यालय आकलन, पाठ्यपुस्तक की विशेषताओं, पठन-पाठन की रणनीतियों तथा ज्ञान निर्माण के माध्यम से जटिल व वास्तविक प्रश्नों को हल करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसमें राजेश मिश्रा, गिरीश विश्वकर्मा, रतन दीप अवस्थी, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें