सीतापुर। पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके जरिये 22 जून को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में अपना पक्ष रखने के लिए ऊर्जा मंत्री को आमंत्रित किया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक हिमांशु पटेल ने कहा है कि किसानों उपभोक्ताओं और बिजली कर्मियों की 22 जून को लखनऊ में बिजली महापंचायत होगी। इसमें प्रधानमंत्री के विकसित भारत का लक्ष्य और सार्वजनिक क्षेत्र में बिजली यह एक महत्वपूर्ण विषय होगा।
बिजली महापंचायत का खुला निमंत्रण ऊर्जा मंत्री को है। संघर्ष समिति ने कहा कि ऊर्जा मंत्री बयान देने के बजाय बिजली महापंचायत में आकर बताएं कि बिजली के निजीकरण से किस प्रकार किसानों, उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों का भला होने जा रहा है।