फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नौ से आठ बजे तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांच के स्थान पर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। यह काम सुबह नौ से रात आठ बजे तक चलेगा। इस दौरान क्षेत्र में 11 घंटे बिजली गुल रहेगी। नगर की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहेगी।
लहरपुर उपकेंद्र से क्षेत्र के ग्राम लालपुर, सुल्तानापुर, दुगाना, सकरन, तारपारा, रत्नापुर, मुर्थना, केसरीगंज, नवीनगर, महादेव अटरा, कुसेपा, बिलरिया, शेरपुर अकबरपुर, घूरेपारा, मेहंदीपुरवा, नयागांव नेवादा आदि गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

इन इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। यहां के ग्रामीणों द्वारा उप केंद्र पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।
इसे देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने उपकेंद्र पर पांच एमवीए के स्थान पर दस एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखे जाने का फैसला लिया।
पावर कॉर्पोरेशन के उपखंड अधिकारी लहरपुर प्रहलाद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उपकेंद्र पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।
जिस कारण इससे जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इसकी स्थापना से ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें