सीतापुर। बिसवां कस्बे में रविवार को दो घंटे बिजली गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्बे में केबल बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह आठ से 10 बजे के बीच बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि कटौती से पहले अपनी जरूरत के अनुसार काम निपट लें।