सीतापुर। भवानीपुर शहरी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में शुक्रवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि 11 केवी शास्त्री नगर व रामलीला मैदान फीड़र से जुड़े शास्त्री नगर, लोनियनपुरवा, त्रिवेदी मार्केट, अहाता कप्तान, रामलीला मैदान, कांशीराम कॉलोनी, मोदी नगर, मन्नी चौराहा आदि मोहल्लों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।