फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर से गांव तक छह से आठ घंटे गुल रही बिजली

Sun, 23 Mar 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है तो बिजली कटौती ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। रविवार को शहर सहित ग्रामीण इलाके में छह से आठ घंटे की लंबी कटौती हुई। इससे लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। कहीं पर फॉल्ट से बिजली ठप हुई तो कहीं अनुरक्षण के चलते आपूर्ति बंद की गई। इससे करीब 200 गांव व 40 से अधिक मोहल्ले प्रभावित हुए।
विज्ञापन


रात में खराब हुई नींद
शहर के भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े विकास नगर, श्रीनगर, खूबपुर, नवीन चौक, कांशीराम कॉलोनी में शनिवार रात चार घंटे की लंबी कटौती हुई। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से लोगों की नींद खराब हुई। वहीं, रविवार दोपहर को सिटी उपकेंद्र से जुड़े लालबाग, जेल रोड, नई बस्ती, लोहारबाग में चार घंटे कटौती हुई। दोपहर के समय बिजली न आने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया।

पानी का खड़ा हुआ संकट
महोली कस्बे में सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक कटौती हुई। सात घंटे बिजली गुल होने से लोग बेहाल हो उठे। इलाके के मोहित ने बताया तीन घंटे में इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया। दोपहर के समय गर्मी अधिक लग रही थी। घर में सबमर्सिबल पंप न चल पाने से पानी की भी दिक्कत हुई। करीब 30 मोहल्लों की 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


नहीं हो सकी सिंचाई
सांडा उपकेंद्र से जुड़े चार फीडर रविवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहे। सात घंटे की कटौती से हर तरफ लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान रमेश ने बताया कि ट्यूबवेल न चलने से सिंचाई नहीं कर पाए। ई रिक्शा चार्ज न होने से वह घरों में ही खड़े रहे। एसडीओ शुभम शर्मा ने बताया कि जहांगीराबाद, सांडा, मोहारी व टेड़वाडीह की पावर सप्लाई बंद रही। इस दौरान मरम्मत का काम किया गया।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के चलते हुई कटौती
इस समय गर्मी को देखते हुए अनुरक्षण कार्य चल रहा है। कई जगहों पर फॉल्ट भी आया था। इसी वजह से कटौती की गई। बिजली की कोई कमी नहीं है।
रामशब्द, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें