फॉल्ट दुरुस्त करता बिजलीकर्मी।
- फोटो : फॉल्ट दुरुस्त करता बिजलीकर्मी।
सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े 15 से अधिक मोहल्लों में सोमवार को सात घंटे बिजली गुल रही। इस लंबी कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
33 केवी उपकेंद्र हुसैनगंज के तहत कोएक्सियल फीडर से जुड़े मालगोदाम, स्टेशन रोड व कटैला बाग क्षेत्र के मोहल्लों में बिजली गुल रही। इस फीडर के तहत पेड़ों की टहनियों की छटाई की गई। सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। बिजली विभाग का दावा है कि कटौती की घोषणा पहले कर दी गई थी। हालांकि, तमाम उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं थी। वह बिजली विभाग को फोन करते रहे। सुबह के समय बिजली न आने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। दोपहर के समय नगरपालिका की पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ रवि कुमार ने बताया मरम्मत के चलते शटडाउन लिया गया था।
पेड़ गिरने से पांच घंटे प्रभावित रही बिजली
विजयलक्ष्मी इलाके में पांच घंटे बिजली प्रभावित रही। बीएसएनएल ऑफिस के पास पेड़ तारों पर गिर गया। इससे फॉल्ट आ गया। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद मरम्मत हुई, लेकिन बारिश के कारण काफी अधिक समय लग गया। करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस इलाके में कई कार्यालय होने से कामकाज भी प्रभावित हुआ।