फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रविवार रात से 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 02 Sep 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। ग्रामीण फीडर व आंट फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार रात से बंद है। इसकी वजह से बहुती, नईबस्ती, लश्करपुर, टिकरिया, जिहुरा, पतौंजा, आंट, बेलहिया, मिर्जापुर, हुसैनपुर, कुंवारापुर, तेलियानी, जमुनापुर सहित 200 से अधिक गांवों में अंधेरा है। सोमवार को देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी, इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 24 घंटों से बिजली गुल है। बताया कि शिकायत के बावजूद आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। जेई संतोष कुमार ने बताया कि बारिश के चलते समस्या आई है, खामी को जल्द दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें